6 महीने से मैदान से दूर धोनी बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर; इस बार 27 खिलाड़ियों से करार, 6 नए चेहरे, सिर्फ 3 A+ ग्रेड में


मुंबई. महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं। पिछली बार वे ए ग्रेड में शामिल थे। बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट गुरुवार को जारी की। इसमें 27 खिलाड़ियों से करार किया गया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को भी टॉप ग्रेड ‘‘ए प्लस’’ दी गई है, पिछले साल भी यह तीनों खिलाड़ी इसी ग्रेड में थे। धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू और खलील अहमद भी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए हैं।



धोनी को बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर रखने की जानकारी दी


बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, धोनी को पहले ही कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर रखे जाने की जानकारी बोर्ड ने दे दी थी। उन्हें स्पष्ट कर दिया गया था कि वे सितंबर 2019 से अब तक कोई भी मैच नहीं खेले हैं। ऐसे में फिलहाल उन्हें कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल नहीं किया जा सकता। 


बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने के लिए किसी खिलाड़ी को तयशुदा सीजन में कम से कम 3 टी-20 मैच खेलने होते हैं, जबकि धोनी 9 जुलाई 2019 को वर्ल्डकप में खेले गए सेमीफाइनल के बाद से किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं उतरे हैं।


क्या धोनी इसी साल कॉन्ट्रैक्ट में वापस आ सकते हैं?
बीसीसीआई ऑफिशियल के मुताबिक, अगर धोनी इस साल किसी भी वक्त टी-20 टीम में शामिल किए जाते हैं, तो उन्हें वापस कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया जा सकता है। उन्हें फिलहाल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नहीं रखा गया है, लेकिन अभी एशिया कप टी-20 होना है। और, धोनी जरूरी संख्या में मैच खेल लेते हैं तो वे स्वत: ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हो जाएंगे। ऐसा नहीं है कि उन्हें कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर ही कर दिया गया है। यह केवल इसलिए हुआ, क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं।


2020 कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में किन नए चेहरों को जगह


बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में पहली बार मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। मयंक को ग्रेड बी में जगह मिली है। बाकी खिलाड़ियों को ग्रेड सी में शामिल किया गया है।


कितने खिलाड़ी प्रमोट हुए?


रिद्धिमान साहा और केएल राहुल को बोर्ड ने प्रमोट किया है। राहुल पिछले साल ग्रेड बी में थे, इस बार उन्हें ए ग्रेड में शामिल किया गया। साहा ग्रेड सी में शामिल थे, उन्हें इस बार ग्रेड बी में जगह मिली है। 


A+ ग्रेड में कोहली समेत तीन खिलाड़ी 





























प्लेयर2020 में ग्रेड2019 में ग्रेडसालाना कॉन्ट्रैक्ट
विराट कोहलीA+A+7 करोड़
रोहित शर्माA+A+7 करोड़
जसप्रीत बुमराहA+A+7 करोड़

A ग्रेड में राहुल, धवन समेत 11 खिलाड़ी













































































प्लेयर2020 में ग्रेड2019 में ग्रेडसालाना कॉन्ट्रैक्ट
रविचंद्रन अश्विनAA5 करोड़
रविंद्र जडेजाAA5 करोड़
भुवनेश्वर कुमारAA5 करोड़
चतेश्वर पुजाराAA5 करोड़
अजिंक्य रहाणेAA5 करोड़
केएल राहुलAB5 करोड़
शिखर धवनAA5 करोड़
मोहम्मद शमीAA5 करोड़
इशांत शर्माAA5 करोड़
कुलदीप यादवAA5 करोड़
ऋषभ पंतAA5 करोड़

B ग्रेड में मयंक अग्रवाल नया चेहरा









































प्लेयर2020 में ग्रेड2019 में ग्रेडसालाना कॉन्ट्रैक्ट
ऋद्धिमान साहाBC3 करोड़
उमेश यादवBB3 करोड़
युजवेंद्र चहलBB3 करोड़
हार्दिक पंड्याBB3 करोड़
मयंक अग्रवालB-3 करोड़

C ग्रेड में 8 खिलाड़ी, इनमें से 5 नए  



























































प्लेयर2020 में ग्रेड2019 में ग्रेडसालाना कॉन्ट्रैक्ट
केदार जाधवCC1 करोड़
नवदीप सैनीC-1 करोड़
दीपर चाहरC-1 करोड़
मनीष पांडेCC1 करोड़
हनुमा विहारीCC1 करोड़
शार्दुल ठाकुरC-1 करोड़
श्रेयस अय्यरC-1 करोड़ 
वॉशिंगटन सुंदरC-1 करोड़